कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मां ने 3 बच्चों सहित खुदकुशी की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार को कथित रूप से अपनी बीमारी से तंग आकर एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक मामला सिकरारा थाना क्षेत्र के जनेवरा गांव का है, जहां सुशीला देवी (30) ने अपनी पांच वर्षीय बेटी तथा दो वर्षीय जु़डवा बेटों सहित अपने घर में ही खुद पर मिट्टी का तेल छि़डकर आग लगी ली।
स्थानीय लोग जब तक घर का दरवाजा तो़डकर आग बुझाने की कोशिश करते तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त महिला का पति सुरेंद्र काम पर गया था। सिकरारा थाना प्रभारी अनिरूद्ध सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक करीब दो साल पहले सुशीला के जु़डवा बेटे पैदा हुए थे। इस दौरान उसे कोई बीमारी हो गई थी।
गरीबी के कारण वह इलाज करा पाने में असमर्थ थी। उन्होंने कहा कि संभवत: अपनी बीमारी से त्रस्त होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की जांच की जा रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें