भारत समाचार
पीएसएलवी प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू

इसरो सूत्रों ने बताया कि उल्टी गिनती की प्रक्रिया सहज रूप से चल रही है। चंद्रयान प्रथम का मिशन दस महीने में ही विफल हो जाने से सबक लेते हुए वैज्ञानिक अब इस प्रक्षेपण में जी-जान से जुटे हुए हैं। पीएसएलवी-सी4 भारत के 960 किलोग्राम वजन वाले समुद्री निगरानी उपग्रह ओसेनसेट-2 और छह विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाएगा।




















