ग्आंगझू। दो साल पहले बीजिंग ओलंपिक खेलों की शानदार मेजबानी के बाद चीन का शहर ग्आंगझू दुनिया के दूसरे सबसे बडे खेल आयोजन एशियाई खेलों के लिए पूरी तरह तैयार है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि 12 से 27 नवंबर तक होने वाले ये खेल उसे एशिया के शीर्ष शहरों में शामिल कराने में मदद करेंगे। चीन इन खेलों का इस्तेमाल 2012 लंदन ओलंपिक खेलों की तैयारी के रूप में भी कर रहा है। बीजिंग ओलंपिक में वह पहली बार अमेरिका को शीर्ष से हटाने में सफल रहा था। उसकी कोशिश यहां नए टेलेंट खोजने में होगी। इन खेलों में 45 देशों में 10 हजार से अधिक एथलीट 476 स्वर्ण पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। चीन एक बार फिर एशियाई खेलों में दबदबा बरकरार रखने को उतरेगा। चीन के 1454 सदस्यीय दल में 35 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं जिसमें 110 मीटर के बाधा दौड चैंपियन ल्यू शियांग और दिग्गज बैडमिंटन खिलाडी लिनदान भी शामिल हैं।
भारत समाचार
फिर जलवा दिखाने को तैयार चीन





















