कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना जारी

पटना। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 48 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।
राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्यपाल देवानंद कुंवर के आदेश के बाद तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशी अब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। अधिकारी के मुताबिक तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक है। नामांकन पत्रों की जांच 12 अक्टूबर को की जाएगी जबकि 14 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण में पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छह चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना 24 नवंबर को होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें