मुम्बई। देश के शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 35.50 अंकों की बढ़त के साथ जबकि निफ्टी भी 50.10 अंक बढ़कर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 35.50 अंकों की बढ़त के साथ 20,160.55 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 20,125.05 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 50.10 अंक बढ़कर 6112.75 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 6062.65 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
बढ़कर खुले शेयर बाजार





















