कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशिया पैसेफिक गोल्फ : अटवाल 16वें स्थान पर

कुआलालम्पुर। भारत के प्रमुख गोल्फ खिल़ाडी अर्जुन अटवाल 60 लाख डॉलर इनामी सीआईएमबी एशिया पैसेफिक क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन 16वें स्थान पर बने हुए हैं।
इस वर्ष अगस्त में पीजीए टूर के अंतर्गत विन्धैम चैम्पियशिप जीतने वाले अटवाल ने पहले दौर में थ्री-अंडर पार 68 का कार्ड खेला। अटवाल यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय गोल्फ खिल़ाडी बने थे।
बहरहाल, एशिया पैसेफिक गोल्फ के पहले दौर में अटवाल ने पांच बर्डी और दो बोगी लगाई। यह टूर्नामेंट एशिया टूर के अंतर्गत खेला जा रहा है। अटवाल ने एशिया टूर के अंतर्गत वर्ष 2003 में मलेशिया में मलेशिया ओपन खिताब जीता था। अमेरिका के रिकी बार्नेस सिक्स अंडर पार 63 स्कोर के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें