कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जिलेटिन की 1000 छडे़ं बरामद

लालगढ़। पश्चिमी मेदनीपुर जिले से शुक्रवार सीआरपीएफ के विशेष कार्य बल ने जिलेटिन की 1000 छडें बरामद की। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिमी मेदनीपुर जिले के नयाग्राम गांव से विस्फोटक बरामद किया गया। सूत्रों ने बताया कि जिलेटिन की 1,000 छ़डों के अलावा इलाके से 45 कारतूस और पांच बंदूकें भी बरामद की गई। इलाके में मौजूद नक्सलियों को पक़डने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। इसी बीच, विशेष कार्य बल ने आज नक्सलियों के स्वयंभू उप कमांडर सुखचंद सोरेन और युवराज मुरमू को गिरफ्तार किया। यह दोनों आईईडी बनाने में दक्षता रखते हैं। उनके पास से दो पिस्तौल, 20 डिटोनेटर और गोलाबारूद बरामद किया गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें