कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) :आस्टे्रलिया ने भारत को 8-0 से हराया

नई दिल्ली। मौजूदा विश्व चैम्पियन आस्टे्रलिया ने गुरूवार को मेजर ध्यानचन्द नेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत को 8-0 से हराकर 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी जबकि आस्टे्रलिया ने लगातार चौथी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। आस्टे्रलिायई टीम ने खेल के 17वें, 20वें, 28वें, 34वें, 51वें, 60वें, 67वें और 70वें मिनट में गोल किया जबकि भारत ने गोल करने के कई मौके गंवाए। 14वें और 57वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर इनमें से एक थे, जिन्हें भारतीय खिलाडियों ने यूहीं जाया कर दिया। हॉकी में आसेट्रलिया को पुरूषों के साथ-साथ महिला वर्ग का भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।
महिला टीम ने बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट के जरिए पराजित किया था। इस हार के साथ भारत का पहली बार राष्ट्रमंडल हॉकी में स्वर्ण जीतने का सपना धरा का धरा रह गया। भारतीय टीम को हालांकि रजत पदक मिलेगा। इस टीम ने पहली दफा कोई पदक जीता है। 1998 में यह टीम पांचवें और 2006 में चौथे स्थान पर रही थी। 2002 में इसने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। दूसरी ओर, आस्टे्रलिया ने राष्ट्रमंडल खेल फाइनल में अपनी सबसे ब़डी जीत दर्ज की। उसने 2002 में न्यूजीलैंड को 5-2 से हराकर खिताब जीता था। इससे पहले उसने 1998 में मलेशिया को 4-0 से और 2006 में पाकिस्तान को 3-0 से पराजित किया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें