कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उ़डीसा के कई अन्य गांवों में भी फैला हैजा

भुवनेश्वर,। उ़डीसा के रायग़डा जिले में हैजा और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने से अगस्त से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में पिछले दो दिनों के भीतर 124 लोग जलजनित बीमारियों से पीç़डत हुए हैं। बीमारी कई और गावों में फैल चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आंक़डे के मुताबिक जलजनित बीमारियों की चपेट में कई गांव आ गए हैं और काफी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 784 लोग बीमारियों से प्रभावित हुए हैं जबकि 156 गावों में बीमारियां फैल चुकी हैं। स्वास्थ्य नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, ""100 से अधिक लोग जलजनित बीमारियों से प्रभावित हुए हैं और 54 नए गावों में बीमारियां फैल गई हैं।"" स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक सरकारी आंक़डे वास्तविक आक़डों से बहुत दूर है। एक उç़डया दैनिक धरित्री में छपी खबर में कहा गया है कि रायग़डा जिले में मरने वालों की संख्या 100 को पार कर गई है और बीमारी से संक्रमित लोगों की सख्या 1,000 के आंक़डे को भी पार कर गई है। सरकार ने हालांकि प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में करने के लिए 30 चिकित्सकों को भेजा है। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 30 चिकित्सकों और 40 पैरा मेडिकल कर्मचारियों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री प्रसन्ना आचार्य और स्वास्थ्य सचिव अनु गर्ग ने मंगलवार को प्रभावित जिले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिले को जिलाधिकारी एन. बी. जावले ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें