मेलबर्न। राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलियाई दल के प्रमुख ने बुधवार को इस आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि समापन समारोह खेलों की सफलता का जश्न मनाने का एक अच्छा अवसर होगा। स्टीव मोनीƒोटी ने कहा कि वे अपने खिलाç़डयों को समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उम्मीद करते हैं कि उनकी टीम को तीन अक्टूबर के शुभारम्भ समारोह जैसी परेशानी का सामना नहीं करना प़डेगा।
शुभारम्भ समारोह में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आस्ट्रेलियाई दल को मंच पर आने से पहले एक गर्म स्थान पर कुछ समय तक इंतजार करना प़डा था, जिसके बाद मोनीƒोटी ने आयोजन व्यवस्था की आलोचना की थी। आस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल खेल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेरी क्रॉसव्हाइट ने कहा है कि गुरूवार को ऎसा दोबारा नहीं होगा। आस्ट्रेलियाई दल मंच पर पहुंचने से पहले स्टेडियम के बाहर ही इंतजार करेगा। मोनीƒोटी ने खेल गांव में संवाददाताओं से कहा, ""हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हमें अंदर इंतजार नहीं करना प़डेगा। इसलिए हम अपने खिलाç़डयों को समापन समारोह में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की स्थिति में हैं।"" आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस ने मोनीƒोटी के हवाले से कहा है, ""मुझे लगता है कि यह सफल खेलों का जश्न मनाने का एक अच्छा अवसर है।"" आस्ट्रेलियाई दल के करीब 100 खिल़ाडी दिल्ली से रवाना हो चुके हैं लेकिन फिर भी समापन समारोह में 300 से ज्यादा खिलाç़डयों के शामिल होने की सम्भावना है।





















