भारत समाचार
टि्वटर विवाद पर ब्रेसनन ने मांगी माफी

एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार इंग्लैड की टीम के निदेशक एंडी फ्लावर ने कहा, अगर आप इंग्लैड क्रिकेट टीम के हिस्सा है तो आप पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते है और ऎसे में सार्वजनिक तौर पर पेश आने का एक सलीका होता है। काउंटी क्रिकेट में यार्क शायर की ओर से खेलने वाले ब्रेसनन ने चैपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में 80 रनों की अहम पारी खेली लेकिन उनकी टीम को हार का मुंह देखना प़डा। वैसे इस सोशल नेटवर्किग वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले ब्रेसनन इकलौते खिलाडी नहीं है। उनके साथी जिमी एंडरसन और ग्रीम स्वान भी टि्वटर का खूब उपयोग करते है।




















