नई दिल्ली। जुलाई में देश में कारों व मोटरसाइकिलों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी घरेलू बिक्री और निर्यात कंपनियों ने अपनी घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों में इजाफा दर्ज किया है।
कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने जुलाई महीने में कुल 100857 वाहन बेचे, जो पिछले साल के इसी माह से 29.18 फीसदी अधिक है। कंपनी ने एक विज्ञçप्त में यह जानकारी दी। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 78,074 वाहनों की बिक्री थी। कंपनी ने कहा कि इस वित्त वर्ष में यह दूसरा मौका है जब कंपनी की बिक्री एक लाख कार से ज्यादा रह गई। इससे पहले इसी साल के मई माह में कंपनी ने 102175 वाहन बेचे थे।
चेन्नई की तीन कार निर्माता कंपनियों हुंडई, फोर्ड और निसान की भी जुलाई की बिक्री काफी अच्छी रही। देश की दूसरी सबसे बडी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने जुलाई 2010 में 50,411 कारों (घरेलू बाजारों में 28,811 और 21,600 निर्यात) की बिक्री की है जबकि कंपनी ने जुलाई 2009 में 45,539 कारों (23,193 घरेलू बाजार में और 22,346 निर्यात) की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी ने 24 फीसदी की वृद्धि हासिल की है।
भारत समाचार
जुलाई में खुब बिके वाहन





















