चेन्नई। मलयालम फिल्म "केरला वरमा पाझासी राजा" के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व संगीत का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले प्रख्यात संगीतकार इलियाराजा कहते हैं कि उन्होंने संगीत बनाते समय कभी भी पुरस्कारों के विषय में नहीं सोचा।
पुरस्कार के विषय में पूछने पर वे कहते हैं, ""मैं पुरस्कारों के विषय में नहीं सोचता। मैं सिर्फ संगीत के विषय में सोचता हूं।"" प्रख्यात अभिनेता ममूटी ने इसमें अभिनय किया है। यह फिल्म किंग केरला वरमा पाजासी राजा की कहानी है, जो कोट्टायम राज्य के लोगों पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा लागू की गईं अधिक राजस्व वाली नीतियों के लिए उसका विरोध करते हैं। इलियाराजा ने निर्देशक हरिहरन और निर्माण दल के कार्यकारी प्रवीण को भी फिल्म निर्माण के दौरान सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। बुधवार को 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि इस फिल्म का संगीत उन्होंने 15 दिन में तैयार किया था। उन्होंने कहा कि संगीत तैयार करते समय फिल्म के दृश्यों को ध्यान में रखा गया था।





















