मुंबई। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने गुरूवार को कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के साथ अयोध्या मामले का अंत हो गया कि जहां पर 1992 में बाबरी मस्जिद ढहा कर अस्थायी मंदिर बनाया गया था, राम का जन्म स्थान वही है। ठाकरे ने एक संक्षिप्त बयान में यहां कहा, ""मैं इस बात से खुश हूं कि लंबे समय से लंबित अयोध्या के रामजन्मभूमि मुद्दे का अदालती फैसले के साथ अंत हो गया।"" शिव सेना ने हालांकि फैसले पर अपना रूख साफ नहीं किया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसके पहले कहा कि पार्टी तब तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, जब तक वह फैसले की प्रति सावधानी के साथ नहीं पढ़ लेती। ऎसे में आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर कोई रूख जाहिर करना जल्दबाजी होगी।
भारत समाचार
अयोध्या फैसला : बाल ठाकरे ने खुशी जताई





















