कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

3जी सेवा के लिए शुल्क दर 66 पैसे प्रति 100 सेकंड

नई दिल्ली। भारत की तीसरी पीढी (3जी) की मोबाइल सेवाओं के लिए दिशा तय करते हुए टाटा डोकोमा ने 0.66 पैसे प्रति सेकंड की शुल्क दर पर घोषणा की है।

अब 3जी सेवाओं के लिए शुल्क की दर 0.66 पैसे एक सौ सेकंड होगी। टाटा डोकोमो टेलीसर्विसज और जापान की डोकोमा का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी ने 3जी मोबाइल सेवाओं के पोस्ट पेड तथा प्रीपेड ग्राहकों के लिए अलग-अलग शुल्क दरों की पेशकश की है। ये दरें 350 रूपए से 2,000 रूपए के बीच है। इसमें हर महीने मिनटों के साथ डाटा के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी। उदाहरण के लिए 2,000 रूपए के मासिक पैकेज के तहत ग्राहक को 5,000 मिनटों की बातचीत के अलावा 2जीबी तक इंटरनेट डाटा डाउनलोड करने की सुधिवा मिलेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पल्स सिर्फ प्रति सेंकंड के हिसाब से होगी और ग्राहकों के प्रति सेकंड के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। टाटा डोकोमो ने दिवाली के मौके पर नौ सर्किलो-कर्नाटक, केरल, शेब महाराष्ट, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3जी सेवाओं की शुरूआत की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें