कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बैडमिंटन और तैरकी महासंघ की मान्यता खतरे में

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघों के चुनाव में सरकार के संशोधित नियमों को लागू करने के लिए खेल मंत्रालय एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
नियमों के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल होने के बाद सरकार थोडा नरम पड गई थी मगर पिछले दिनों जब खेल फेडरेशनों को न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली तो मंत्रालय अपने नियमों को मनवाने के लिए सख्त हो गया है और भारतीय बैडमिंटन संघ और भारतीय तैराकी संघ को मान्यता खारिज करने का नोटिस भेज दिया है।
खेल मंत्रालय के नोटिस में 45 दिन का समय दिया गया है और जवाब मांगा गया है कि नए नियमों के तहत यह उन्होंने अपने चुनाव नहीं करवाए तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि मान्यता रद्द करने के लिए दोनों महासंघों से कहा गया है उनकी आर्थिक सहायता बंद कर दी जाएगी और उनके साथ स्थान पर बैडमिंटन तैराकी के खिलाडियों को सरकार सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें