कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दलाई लामा ससम्मान एवं गौरवपूर्ण ढंग से अपनी धरती पर लौटने में सक्षम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उम्मीद जताई है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ससम्मान एवं गौरवपूर्ण ढंग से अपनी धरती पर लौटने में सक्षम होंगे।
अपने ब्लॉग पर लिखे ताजा पोस्ट में आडवाणी ने आशा प्रकट की कि "चीन महसूस करेगा कि अरूणाचल प्रदेश के सम्बंध में उसके विस्तारवादी बयानों तथा भारत के प्रति पाकिस्तान के शत्रुतापूर्ण रवैये को मौन समर्थन देने से दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते ल़डख़डाएंगे" जबकि दुनिया इन दोनों देशों को एशिया की उभरती महाशक्तियों के रूप में देख रही है। आडवाणी ने लिखा, ""मैं उम्मीद करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिन जल्द आए, जब पवित्र आत्मा दलाई लामा एवं उनके अनुयायी तिब्बती लोग निर्वासित जीवन से उबरकर अपनी धरती पर लौटेंगे।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें