कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल्स कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री अगस्त में पिछले साल के इसी महीने के 2,13,072 वाहनों के मुकाबले 55 प्रतिशत बढ़कर 3,29,364 वाहन हो गई है। कंपनी के वाहनों के निर्यात में भी इस महीने 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अगस्त में कंपनी ने 98,578 वाहनों का निर्यात किया जबकि पिछले साल के अगस्त महीने में कंपनी ने 75,164 वाहनों का निर्यात किया था। इस महीने बजाज ऑटो ने 2,89,176 दो पहिया वाहन बेचे जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,82,441 दो पहिया गाç़डयां बेची थीं। अप्रैल से अगस्त महीने के बीच कंपनी ने कुल 13,97,348 वाहनों की बिक्री की जो कि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 68 प्रतिशत ज्यादा है। अगस्त महीने में कंपनी कीतिपहिया वाहनों की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 40,188 हो गई जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 30,021 तिपहिया वाहन बेचे थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें