नई दिल्ली। भारत के साथ खेली जाने वाली दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए आस्टे्रलियाई क्रिकेट टीम सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गई।
आस्टे्रलियाई टीम ने नियमित कप्तान रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में रविवार को सिडनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए उ़डान भरी थी। कंगारू टीम रविवार देर रात भारत पहुंची। आस्टे्रलियाई टीम नई दिल्ली से सीधे चण्डीगढ़ रवाना हो जाएगी, जहां उसे 25 से 27 सितम्बर तक बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ अभ्यास मैच खेलना है। इस मैच के लिए गौतम गंभीर को अध्यक्ष एकादश टीम की कमान सौंपी गई है। इस मैच की समाप्ति के बाद भी आस्टे्रलियाई टीम चण्डीगढ़ में ही बनी रहेगी क्योंकि मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट क्लब मैदान पर एक अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन सोमवार को किया जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ता अध्यक्ष के. श्रीकांत के नेतृत्व में चेन्नई में टीम का चयन करेंगे।
इस टीम में अनुभवी गेंदबाज जहीर खान और हरभजन सिंह की वापसी संभव है। भारत और आस्टे्रलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच नौ से 13 अक्टूबर तक बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 17 अक्टूबर को कोçच्चा के नेहरू स्टेडियम में होना है। दूसरा मैच 20 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के डॉक्टर वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में होगा जबकि तीसरा मैच 24 अक्टूबर को मडगांव के नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत समाचार
आस्टे्रलियाई क्रिकेट टीम भारत पहुंची





















