कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राज को खुदकुशी से रोके पुलिस : बाल ठाकरे

मुंबई। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने एक बार फिर अपने भतीजे राज ठाकरे पर निशाना साधा है। सामना में लिखे संपादकीय में उन्होंने राज को रैंप पर नाचने वाली मॉडल करार दिया है।
बाल ठाकरे के अनुसार जिस तरीके से निराशा के कारण मॉडल के खुदखुशी करने के मामले सामने आ रहे है, वैसे ही कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका चुनाव नतीजों के बाद राज ठाकरे नाम की ये मॉडल कही खुदखुशी ना कर ले।
कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका चुनाव के रैंप पर नारायण राणे, अजित पवार और बालराजे टमरेल यानी राज ठाकरे जैसी कई मॉडल्स ने अपना अंगप्रदर्शन किया। कुछ ने अपने ही हाथों खुद का वस्त्रहरण कर लिया।
हमें डर है की कही चुनाव नतीजों में शिवसेना की जीत से हताश या निराश होकर ये मॉडल खुद का कुछ बुरा तो नहीं कर लेंगे। इसलिए पुलिस से गुजारिश है कि चुनाव नतीजों के दिन पुलिस इस मॉडल्स पर नजर रखें और उन्हें खुदखुशी करने रोके।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें