कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शारापोवा ने जीता पैन पेसिफिक टेनिस का खिताब

टोक्यो, 3 अक्टूबर। पैन पेसिफिक टेनिस टूर्नामेंट में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाडी रूस की मारिया शारापोवा ने आज यहां सातवीं वरीयता प्राप्त सर्बिया की येलेना यानकोविच के फाइनल मुकाबले के बीच में ही हट जाने से खिताब अपने नाम कर लिया है। यानकोविच कलाई की चोट के कारण खिताबी मुकाबले के पहले ही सेट में मैच से हट गई और शारापोवा को विजेता घोषित कर लिया गया। यानकोविच उस समय पहले सेट में 2-5 से पिछ़डी हुई थी। तीन बार की ग्रैड स्लैम विजेता शारापोवा की टेनिस कोर्ट पर वापसी के बाद यह पहली और कुल 20वीं खिताबी जीत है। शारापोवा ने इससे पहले आखिरी बार अप्रैल 2008 में अमेलिया द्वीप में खिताब जीता था। लेकिन इसके बाद गत अक्टूबर में कंधे की चोट के कारण टेनिस कोर्ट से दूर हो गई थी। शारापोवा ने दूसरी बार 20 लाख डॉलर इनामी राशि के पैन पेसिफिक खिताब पर कब्जा जमाया है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2005 में यहां खिताब जीता था। रूसी खिलाडी की यानकोविच पर छह मैचों में यह पांचवी जीत है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें