बेंगलुरू। आस्ट्रेलिया के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन मंगलवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दोहरा शतक ज़डने के बाद पेवेलियन लौट गए। उनके इस दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में सात विकेट पर 493 रन बना लिए थे।
तीसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 435 रन से आगे खेलते हुए सचिन ने जल्द ही अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। तीसरे दिन वह 191 रनों पर नाबाद लौटे थे। टेस्ट करियर में सचिन का यह छठा दोहरा शतक था। उनके अलावा भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने ही छह बार दो सौं से अधिक आक़डा पार किया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने दूसरी बार दोहरा शतक लगाया है।
दोहरा शतक लगाने के बाद सचिन ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं ख़्ाडे रह सके और पीटर जॉर्ज की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 363 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौकों और दो छक्कों की मदद से 214 रन बनाए। सचिन के आउट होने के बाद से हरभजन सिंह भी महज चार रन बनाकर शेन वाटसन का शिकार बन गए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 30 और जहीर खान एक रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम सचिन के नेतृत्व में जमकर रन बटोरे। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय शतकीय पारी खेली। विजय 139 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके करियर का यह पहला शतक है। उनके आउट होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे पुजारा भी चार रन बनाकार पेवेलियन लौट गए। मैच के तीसरे दिन ही वह क्षण आया जब सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में एक और शिखर छू लिया। सचिन ने नॉथन हॉरिट्ज की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया।
मास्टर ब्लास्टर ने यहीं टेस्ट मैचों में अपने 14,000 रन भी पूरे किए। श्रंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 478 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से मार्कस नॉर्थ ने 128, कप्तान रिकी पोंटिंग ने 77 और सलामी बल्लेबाज ने 57 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा साइमन कैटिच ने भी 43 रन बनाए थे। भारत की ओर से हरभजन ने 148 रन खर्च करके चार और ओझा ने 120 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा जहीर खान और सुरेश रैना ने एक-एक विकेट लिए। यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी मैच है। मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया था।
भारत समाचार
बेंगलुरू टेस्ट: सचिन पेवेलियन लौटे





















