कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चंडीगढ़: मिठाई की दुकानों में साफ-सफाई को लेकर सख्ती

चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ प्रशासन ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए मिठाई के स्थानीय दुकानदारों साफ-सफाई सम्बंधी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी है। स्वच्छ और हवादार कमरों के लिए 20 दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें दीवारों की पुताई, उन पर टाइल लगाने, सीमेंट के फर्श बनवाने, पर्याप्त रोशनी, आदि शामिल है। प्रशासन के इस कदम पर दुकानदारों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मिठाई के थोक आपूर्तिकर्ता संजीव शर्मा ने बताया कि दुकानदार प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन 48 घंटे का समय बहुत कम है। उन्हें कम-से-कम दो सप्ताह का समय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इस समय मजदूरों का मिलना कठिन है। एक और दुकानदार नीतू सिंह ने कहा कि चेतावनी गलत समय में जारी की गई है। दीवाली के कारण काम का दबाव काफी बढ़ गया है। इस समय यह सब कर पाना बहुत कठिन है लेकिन कुछ अन्य दुकानदारों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। एक दुकानदार महेंद्र ग्रेवाल ने कहा कि हम प्रशासन के फैसले से खुश हैं। हर साल बहुत सारे दुकानदार मिठाई में मिलावट करते हैं, जिससे पूरे समुदाय की बदनामी होती है। सोमवार को चण्डीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक छापे में दारिया गांव के तीन ब़डे आपूर्तिकर्ताओं से 7,500 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। चण्डीगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त पी एस शेरगिल ने बताया कि 48 घंटे की मोहलत पूरी होते ही दुकानों में छापे मारे जाने लगेंगे और मिलावटी मिठाई को जब्त कर तत्काल नष्ट कर दिया जाएगा। यह मामला हजारों लोगों के स्वास्थ्य से जु़डा है इसलिए कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती है। उन्होंने कहा कि ये दिशा-निर्देश दुकानदारों को दिए लाइसेंस में पहले से लिखे हुए हैं। वे इनका पालन करने में असफल रहे हैं, इसलिए प्रशासन को यह कदम उठाना प़ड रहा है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें