नई दिल्ली। भारत को अमेरिका के लिए "अपरिहार्य" करार देते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध "विशिष्ट" है।
संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सांसदों और अन्य विशिष्ट लोगों को सम्बोधित करते हुए सोमवार को ओबामा ने कहा, ""हमारे देशों के बीच सम्बंध विशिष्ट है। हमारे संविधान की शुरूआत एक समान शब्दों से हुई है। हम दोनों देशों के लोग स्वतंत्रता, न्याय और समानता की अवधारणा के लिए समर्पित हैं।"" ओबामा ने कहा, ""वर्तमान की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिका अनिवार्य सहयोगी है। ""





















