कोलकाता। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का कहना है कि दुनिया में प्रधानमंत्री बनना ही एकमात्र काम नहीं है। बल्कि कई ऎसे कार्य है जिन्हें पूरा करना है।
यहां विश्वभारती विश्वविद्यालय में एक छात्र के सवाल पर राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनना एक मात्र लक्ष्य नहीं हो सकता। आप बहुत सारे तरीकों से देश की सेवा कर सकते है। देश की सेवा करना मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। राहुल ने छात्रों के साथ करीब 40 मिनट की बातचीत की और थ्री चांसलर्स-जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी> और राजीव गांधी के नाम से एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। राहुल गांधी तीन दिन के बंगाल दौरे पर है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल ने यहां रैलियों को संबोधित करना भी शुरू कर दिया है।
भारत समाचार
पीएम बनने के अलावा और भी काम: राहुल





















