कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

समय के आभाव में पाक विदेश मंत्री की भारत यात्रा टली

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने बुधवार को कहा कि इस साल के अगले दो महीनों में कई उच्चा स्तरीय दौरों के चलते समय उपलब्ध नहीं होने से पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का भारत दौरा अगले साल के शुरू में हो पाएगा।
कृष्णा ने संपादकों के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने जुलाई में अपने इस्लामाबाद दौरे के समय पाकिस्तानी विदेश मंत्री को भारत यात्रा का न्योता दिया था। यह यात्रा इस साल के अंत तक होने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, ""लेकिन इस साल समय की कमी के चलते इस दौरे को अगले साल की शुरूआत में आयोजित किया जाएगा।"" अगले माह की शुरूआत में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के अलावा इस साल फ्रंास के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के अलावा अन्य उच्चा स्तरीय दौरे प्रस्तावित हैं। कृष्णा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान इस्लामाबाद में हुए विचार-विमर्श पर क्रियान्वयन जारी रखेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें