कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हाफिज सईद की रिहाई बेहद दुखद

नई दिल्ली, 6 सितंबर। गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मुंबई हमला मामले में जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद की रिहाई को बेहद दुखद बताते हुए रविवार कहा कि उसके खिलाफ जांच जारी रखने के पर्याप्त और काफी सबूत हैं। चिदंबरम ने कहा, भारत ने मुंबई पर 26/11 के हमले में राज्य पोषित तत्वों की संलिप्तता का कभी खंडन नहीं किया हालांकि पाकिस्तान इसके विपरीत दलील देता रहा है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि हाफिज सईद के खिलाफ जांच जारी रखने के लिए पर्याप्त और काफी सबूत हैं।
इन सबूतों के होते हुए उसे छोडा जाना मेरे विचार में बेहद दुखद है। चिदंबरम की चार दिवसीय अमेरिका यात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। क्या वे अमेरिका से सईद के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालने को कहेंगे। इस पर चिदंबरम ने कहा कि अगर अवसर मिला तो मैं छठे दस्तावेज के जरिए अपनी बात रखूंगा। इसे पहले ही कई देशों के साथ साझा किया जा चुका है। उन्होंने कहा जो हमारे पास है वे जानते हैं लेकिन अगर अवसर मिला तो मैं जरूर दस्तावेज के जरिए उनसे बातचीत करूंगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें