पटना। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले चुनाव के वास्ते राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अपने उम्मीदवारों की चरणवार घोषणा करेगा। पटना में गुरूवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर लडेंगे। राजद जहां 168 सीटों पर अपने उम्मीदवार ख़डा करेगा वहीं लोजपा 75 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि राजद अपने प्रत्याशियों की घोषणा एकबार में भी कर सकता है परंतु वह उनकी घोषणा चरणवार की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनाव नहीं ल़डने की घोषणा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब सेनापति ही पलायनवादी हो तो सिपाहियों का क्या हो रहा होगा समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं और इससे वह डर गये हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले दरवाजे से सता में आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद और लोजपा में कोई अंतर नहीं है। केवल चुनाव चिह्न का फर्क है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों में से जो भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी विरोधी कार्य करेगा उसे पार्टी से निकाल दिया जायेगा।
भारत समाचार
प्रत्याशियों की चरणवार घोषणा करेगा राजद





















