ब्यूनस आयर्स। महान फुटबालर डिएगो माराडोना की जगह अब सर्जियो बतिस्ता अर्जेटीना के नए कोच होंगे। अर्जेटीना फुटबाल संघ ने कहा कि बतिस्ता ने चयन समिति के सदस्यों को इंटरव्यू दे दिया है।
दो साल पहले माराडोना की नियुक्ति करने वाले जूनियो ग्रोडोना बतिस्ता के बारे में अंतिम फैसला लेंगे। विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के हाथों 4-0 से हार के बाद माराडोना को हटाने के साथ ही बतिस्ता को अंतरिम कोच बनाया था। उनके मार्गदर्शन में अर्जेटीना ने 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
भारत समाचार
माराडोना की जगह बतिस्ता अर्जेटीना के नए कोच





















