कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सकरात्मक खबरों से शेयरों में उछाल

मुंबई। दूरसंचार कंपनियों की रेटिंग बढने से भारती एयरटेल की अगुवाई में दूरसंचार शेयरों में जबरदस्त लिवाली रही। इससे बीएसई का सेंसेक्स 181.81 अंक चढकर 17,833.54 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो सत्रों में सेसेक्स 362 अंक की मजबूती दर्ज कर चुका है। एनएसई का निफ्टी भी 55.60 अंक की बढत के साथ 5,352.45 अंक पर बंद हुआ। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के्रडिट सुइस द्वारा भारती एयरटेल की रैटिंग में वृद्धि किए जाने के कारण मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज पर इसके शेयर में 10 फीसदी का जोरदार उछाल दर्ज किया गया। शुरूआती कारोबार में कंपनी के शेयर ने 10 प्रतिशत के उछाल के साथ 309.95 रूपए प्रति शेयर का उच्च स्तर छुआ। दोपहर एक बजे के करीब कंपनी के शेयर का भाव 8.1 प्रतिशत बढकर 303.60 रूपए प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहा था। गुरूवार को कंपनी का शेयर 280.85 रूपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ था। आईडिया सेलुलर 7.85 रूपए बढकर 66.85 रूपए के भाव पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर मजबूत होकर बंद हुए। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ आईटी कंपनियों के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद में इंफोसिस में जबरदस्त लिवाली से भी निवेश धारणा मजबूत हुई। इंफोसिस का शेयर 46.15 रूपए चढकर 2871.90 रूपए पर बंद हुआ। इंफोसिस 13 जुलाई को अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें