नई दिल्ली। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेलका शुद्ध मुनाफा 30 जून को समाप्त तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 32 प्रतिशत घट गया।
कंपनी ने हाल ही में अफ्रीका कुवैत की कंपनी जेन टेलीकॉम की संपत्तियों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,682 करो़ड रूपये रहा है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,475 करो़ड रूपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 17 प्रतिशत बढ़कर 12,231 करो़ड रूपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 10,414 करो़ड रूपये थी। कंपनी के इन परिणामों में अफ्रीका में कंपनी के हाल के 23 दिनों का कारोबार भी शामिल है। जेन टेलीकॉम की संपत्तियों की खरीददारी के बाद जून में भारती एयरटेल ग्राहकों की संख्या के मामले में दुनिया की पांचवी सबसे ब़डी दूरसंचार कंपनी बन गई। समूह के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने एक बयान में कहा, ""पहली तिमाही में कंपनी ने 15 अफ्रीकी देशों में जेन टेलीकॉम की संपत्तियों की खरीददारी सफलतापूर्वक संपन्न की है।""





















