कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भगवान का बल्ला 42 लाख में बिका

मुंबई। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का बल्ला यहां एक भव्य खेल नीलामी में सर्वाधिक 42 लाख रूपए में बिका।
इस नीलामी में देश विदेश के 25 बडे खिलाडियों के निजी सामान की निलामी हुई।
इसमें मास्टर ब्लास्टर के बल्ले पर सबसे ज्यादा बोली लगी। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बंदूक और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड का बल्ला रहा। सचिन ने गत वर्ष का्रइस्टचर्च में न्यूजीलैड के खिलाफ इस बल्ले से नाबाद 163 रन की पारी खेली थी जो उनका वनडे क्रिकेट में चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
बिंद्रा इसी बंदूक से बीजिंग में सोने का तमगा जीतने के साथ ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने थे जबकि द्रविड ने इस बल्ले से 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाया था। इन दोनों चीजों के लिए 20-20 लाख रूपए की सफल बोली लगी। विश्वकप 1983 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर वाला बल्ला 17.5 लाख में नीलाम हुआ जिसे पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दान दिया था।
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की जर्सी और कैप 11.5 लाख रूपए में नीलाम हुई। कुंबले ने यह जर्सी दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में जिम लेकर के एक पारी में दस विकेट के रिकार्ड की बराबरी करने के दौरान पहनी थी जबकि यह टोपी उन्होंने 2004 और 2006 के दौरान टेस्ट मैचों में पहली थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें