लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री केट विन्सलेट निर्देशक रोमन पोलान्सकी की नई फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री दिखेंगी।
वेबसाइट "टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक पोलान्सकी की यह फिल्म यासमिना रेजा के नाटक "गॉड ऑफ कार्नेज" का रूपांतरण है। इस फिल्म की शूटिंग पेरिस में होगी क्योंकि पोलान्सकी पर अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वर्ष 1977 में एक 13 वर्षीय बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के कारण पोलान्सकी पर अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध है। वह 1977 में अमेरिका छो़डकर भाग गए थे।
भारत समाचार
रोमन पोलान्सकी की फिल्म में दिखेंगी विन्सलेट





















