मुंबई। रियेलिटी शो "बिग बॉस 4" से पाकिस्तानी कलाकारों को निकाले जाने के लिए मुंबई के केबल ऑपरेटर भी लामबंद हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को शाम सात बजे से कलर्स टेलीविजन चैनल का प्रसारण रोक दिया। कलर्स चैनल के प्रवक्ता ने बताया कि केबल ऑपरेटों ने चैनल को सूचित किया है कि वे "बिग बॉस 4" के प्रसारण के समय शाम नौ बजे तक चैनल का प्रसारण पूरी तरह रोक देंगे। इससे पहले शिव सेना ने कथित रूप से चैनल को दो पाकिस्तानी कलाकारों वीना मलिक और बेगम नवाजिश को बुधवार शाम छह बजे तक निकाले जाने की चेतावनी दी थी। उधर, मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने इस बात की पुष्टि की उनके यहां कलर्स टेलीविजन का प्रसारण नहीं हो रहा है।
भारत समाचार
मुंबई में "बिग बॉस 4" का प्रसारण रूका




















