कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में दुर्गा मंदिर में भगद़ड से 10 की मौत

पटना। बिहार में बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दुर्गा मंदिर में पूजा एवं पशु बलि के दौरान मची भगद़ड में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है और छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार तिलडीहा गांव में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्घ दुर्गा मंदिर में महानवमी पूजा के लिए हजारों लोगों की भी़ड जमा हुई थी। पूजा के दौरान मां को पशु बलि देने के दौरान भगद़ड मच गई। इस घटना में दस लोगों की मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हो गये। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार को बताया कि घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। दशहरा के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नीलमणि के मुताबिक घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें