नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) प्रमुख सोनिया गांधी के बारे में पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन की कथित टिप्पणी से बिफरे कांग्रेस सदस्यों तथा 2जी सपेक्ट्रम घोटाले को लेकर दूरसंचार मंत्री ए. राजा के इस्तीफे की मांग कर रहे भारतीय जनता पार्टी सदस्यों के भारी शोरगुल के चलते राज्यसभा की बैठक स्थगित कर दी गई।
दूसरी ओर शोर-शराबे के कारण लोकसभ की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद स्थगित कर दी गई। उच्चा सदन में हंगामे के कारण गुरूवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका। सदन में भारी शोरगुल के कारण कुछ भी स्पष्ट सुनाई नहीं दे सका। इसके चलते सभापति हामिद अंसारी ने बैठक शुरू होने के महज दो मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। उच्चा सदन की बैठक शुरू होते ही सत्यव्रत चतुर्वेदी और मैबेल रिबेलो सहित कांग्रेस सदस्य उस अखबार की प्रतियां दिखाते हुए आसन के निकट पहुंच गए, जिसमें संघ के पूर्व सरसंघचालक सुदर्शन की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के बारे में की गई कथित टिप्पणियों का जिक्र है। जैसे ही कांग्रेस सदस्य आसन के निकट पहुंचे, भाजपा सदस्य भी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले, राष्ट्रमंडल खेल और आदर्श आवासीय सोसाइटी घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के मुद्दों पर संयुक्त संसदीय दल के गठन की मांग करते हुए आसन के पास आ गए।
भारत समाचार
कांग्रेस, भाजपा का संसद में जमकर हंगामा





















