कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लोजपा अगले सप्ताह उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी

नई दिल्ली। रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी प्रमुख पासवान ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लोजपा बिहार में लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड रही है। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के अनुसार 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए लोजपा 75 सीटों पर और राजद 168 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार में 21 अक्टूबर से छह चरणों मे विधानसभा चुनाव होने है और लोजपा चरणावार तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पहले चरण में 47 सीटों के लिए मतदान होना है और इस चरण में लोजपा 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पासवान ने कहा कि राजद लोजपा संयुक्त घोषणा पत्र के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और चुनाव घोषणा पत्र अगले हफ्ते जारी होगा। लोजपा प्रमुख ने बिहार की नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने> नीतीश कुमार पर विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने का आरोप लगाया और कहा कि उनका गठबंधन इन सब मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें