मुंबई। जामा मस्जिद के बाहर गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस ने मुंबई से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
इनका संबंध उस ईमेल से है, जो हमले के फौरन बाद कई मीडिया संस्थानों को भेजा गया था। इसमें हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में हमले की धमकी दी गई थी। यह ईमेल एक मोबाइल फोन से भेजा गया था। सिम कार्ड और फोन दोनों फर्जी पहचान पत्र के आधार पर मुंबई से खरीदे गए थे।
पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि जब महाराष्ट्र एटीएस और अफराध शाखा के अधिकारी उस पते पर पहुंचे, तो उन्हें उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी। इस ईमेल में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान और हमले करने की चेतावनी दी गई थी।
भारत समाचार
जामा मस्जिद फायरिंग: मुंबई से दो को लिया हिरासत में





















