कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार चुनाव : दोनों गठबंधनों के लिए अहम होगा चौथे चरण का चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 42 सीटों के लिए एक नवम्बर को मतदान होना है। इस चरण में जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें से अधिकांश पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) गठबंधन का कब्जा है। ऎसे में उसके लिए इन सीटों को बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण होगा वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) गठबंधन की कोशिश यहां से बढ़त हासिल करने की होगी।
चौथे चरण की 42 सीटों में पटना की 10, बेगुसराय की सात, खगç़डया की चार, भागलपुर की सात, बांका की पांच, जमुई की चार, मुंगेर की तीन और लखीसराय जिले की दो विधानसभा सीटें हैं। नए परिसीमन के तहत हो रहे इस चुनाव में सीटों में काफी फेरबदल हुआ है। पिछले चुनाव में मुंगेर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र थे परंतु नए परिसीमन में ख़डगपुर का अस्तित्व समाप्त हो गया है जबकि राजधानी पटना की एक सीट बढ़ गई। इसी तरह लखीसराय जिले की एक सीट बरबीघा शेखपुरा जिले का क्षेत्र हो गया। पहले जहां इन क्षेत्रों में 43 विधानसभा सीटें थीं वहीं अब 42 हो गई हैं। चौथे चरण में प़डने वाले क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की स्थिति देखी जाए तो 43 में से जद (यु) का 19 पर कब्जा था जबकि उसकी सहयोगी भाजपा का 10 सीटों पर कब्जा था।
इसके अलावा राजद का आठ, लोजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का दो-दो और कांग्रेस का एक पर तथा एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा था। चौथे चरण के चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अपने पुराने दबदबे को कायम रखना चुनौती है तो लोजपा और राजद गठबंधन को इन क्षेत्रों में दमदार वापसी करने के लिए संघर्ष करना है। ऎसे में सभी सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। इस चरण के चुनाव में सतारूढ़ जद (यु) के 25 प्रत्याशी और उसकी सहयोगी भाजपा के 17 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं वहीं राजद के 26, लोजपा के 16, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उल्लेखनीय है कि तीन चरणों में अब तक विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य की 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें