नई दिल्ली। चीन के शहर गुंआंगझोउ में 12 से 27 नवम्बर तक आयोजित होने वाले 16वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरूष हॉकी टीम की कमान राजपाल सिंह और महिला टीम की कमान सुरिंदर कौर को सौंपी गई है। एशियाई खेलों के लिए हॉकी टीमें गुरूवार को चीन के लिए रवाना होगी।
19वें राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली पुरूष टीम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है जबकि महिला टीम में दो बदलाव हुए हैं। टीम की अतिरिक्त गोलकीपर के तौरपर एतीमारपु रजनी की जगह योगिता बाली जबकि मिडफील्ड में रोजालिंद लालछाहीमी के स्थान पर असुनता लाक़डा को शामिल किया गया है। पुरूष टीम :- (गोलकीपर)- भरत चेतरी (डिफेंडर)- सरदार सिंह, संदीप सिंह, धनंजय महाडिक, गुरबाज सिंह, प्रबोध टिर्की (मिडफील्डर)- अर्जुन हलप्पा, विक्रम पिल्लौ, रवि पाल, भरत चिकारा, दानिश मुज्तबा, सरवनजीत सिंह (फॉरवर्ड)- राजपाल सिंह (कप्तान), तुषार खांडेकर, शिवेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह। महिला टीम :- (गोलकीपर)-दीपिका मूर्ति गोंगाला, योगिता बाली (डिफेंडर)- विनीता टोप्पो, सुभद्रा प्रधान, जयदीप कौर (मिडफील्डर)- रोसालिंद लाल राल्टे, किरणदीप कौर, मुक्ता पर्व बाला, दीपिका ठाकुर, रितु रानी, (फारवर्ड)- सुरिंदर कौर (कप्तान), सबा अंजुम, रानी रामपाल, जसजीत कौर हांडा, चांचन देवी थाकचोम, पूनम रानी।





















