पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में चुनाव प्रचार के लिए तीन नवंबर को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दिन राहुल तीन चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
कांग्रेस की बिहार इकाई के मीडिया प्रमुख प्रेमचंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि राहुल तीन नवंबर को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उस दिन राहुल शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा में, नवादा जिले के हिसुवा विधानसभा क्षेत्र में तथा जहानाबाद में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। गौरतलब है कि पांचवें चरण में नौ नवम्बर को 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके पूर्व चार चरणों के चुनाव प्रचार के लिए राहुल 14, 21, 25 और 30 अक्टूबर को तीन-तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
भारत समाचार
बिहार चुनाव : पांचवें चरण के लिए राहुल करेंगे प्रचार





















