पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 21 अक्टूबर होने वाले मतदान के लिए मंगलवार सायं चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
पहले चरण में राज्य के आठ जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। बिहार मतदान की कुल 243 सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए 636 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन, राजद-लोजपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस इस बार राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव ल़ड रही है। इस चरण में कांग्रेस के 47, जदयू के 26, भाजपा के 21, राजद के 31, लोजपा के 16, माकपा के 7, भाकपा 11, राकांपा के 33 और भाकपा माले के 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिन प्रमुख प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला चुनाव के पहले चरण में होगा उनमें जदयू मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, रेणु कुमारी, जेल में बंद बाहुबली नेत पप्पू यादव की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी रंजीता रंजन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर, जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शामिल हैं।
भारत समाचार
बिहार में कल थम जाएगा पहले चरण का प्रचार





















