कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिपाशा भी लेगी ड्रग्स!

मुंबई। बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु अपनी आने वाली फिल्म दम मारो दम में एक ड्रग की आदी लडकी की भूमिका निभा रही है। फिल्म दम मारो दम गोआ में नशीली चीजों का व्यापार करने वाले माफियाओं की कहानी है। बिपाशा का किरदार इसमें ड्रग एडिक्ट का है, जो हमेशा नशे में झूमती रहती है। बिपाशा को यह किरदार काफी दिलचस्प लगा और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। फिल्म से जुडे लोगों के अनुसार, बहुत दिनों बाद बिपाशा को एक अच्छी भूमिका मिली है और उन्होंने इसके साथ न्याय भी किया है। बिपाशा की इमेज एक ग्लैमरस अभिनेत्री की है और उनका कैरेक्टर उनकी इमेज के अनुरूप है। चूंकि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोआ में हुई है, इसलिए कुछ अंडर वॉटर सीक्वेंस भी फिल्म में है। इनमें से कुछ बिपाशा के ऊपर भी फिल्माए गए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें