कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

छठ पर अवकाश घोषित हो: भाजपा

नई दिल्ली। पूर्वाचल के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश किए जाने की मांग की है।
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि यह संभव न तो स्वैच्छिक अवकाश घोषित किया जाए क्योंकि दिल्ली में 50 लाख से अधिक पूर्वाचली निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि छठपर्व तीन दिन तक चलता है और दिल्ली के सभी छठ घाटों पर भाजपा कार्यकर्ता कार सेवा करेंगे ताकि छह पूजानार्थियों को कोई परेशानी न हो। ये कार्यकर्ता 12 व 13 नवम्बर को चौबीस घंटे की कार सेवा देंगे।
भाजपा ने मांग की है कि दिल्ली से बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएं, एमसीडी व डीडीए पार्को में पूजन आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें