कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल (टेनिस) : सोमदेव ने दिलाया देश को 29वां स्वर्ण

नई दिल्ली। शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिल़ाडी सोमदेव देववर्मन ने राष्ट्रमंडल खेलों में टेनिस की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में रविवार को आस्ट्रेलिया के ग्रेग जोंस को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
सोमदेव ने यहां आर.के.खन्ना टेनिस कॉम्प्लेक्स में 21 वर्षीय जोंस को 6-4, 6-2 से पराजित किया। आस्ट्रेलियाई खिल़ाडी जोंस को यहां रजत पदक से संतोष करना प़डा। शुक्रवार को सोमदेव ने आस्ट्रेलिया के ही मैट इब्डेन को हराकर पुरूष एकल के फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त मैट इब्डेन को एक घंटा 10 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-1 से हराया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें