कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जम्मू में भाजपा के बंद का आंशिक असर

जम्मू। जम्मू क्षेत्र को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुरूवार के बंद का आंशिक असर देखा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स़डकों पर वाहन कम दिखाई दिए, जबकि दुकानें बंद रहीं।

साथ ही विद्यालयों, बैंकों और दफ्तरों में कर्मचारियों की मौजूदगी कम रही। बंद के मद्देनजर जम्मू भर में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए थे। भाजपा, शिव सेना, पनून कश्मीर और अन्य समूहों ने बंद का आह्वान किया था। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जम्मू क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पैंथर्स पार्टी ने भी बंद का समर्थन किया है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफा की मांग की है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में अस्थिरता के मद्देनजर केंद्र सरकार ने आठ सूत्री पैकेज की घोषणा की है। इसे लेकर जम्मू क्षेत्र के समूहों ने अनदेखी करने का आरोप लगाया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें