कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्लैकबेरी सुरक्षा कारणों से उपलब्ध करा सकता है डाटा

टोरंटो। सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर ब्लैकबेरी ने अपने रूख में थोडी नरमी दिखाई है। ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी रिम ने कहा है कि वह कोर्ट के आदेश पर इंक्रिप्टेड कोड उपलब्ध करा सकती है। लेकिन अमेरिका का समर्थन मिलने के बाद कनाडा सरकार ब्लैकबेरी के बचाव में उतर आई है।
गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ब्लैकबेरी पर प्रतिबंध का एलान किया है। जबकि इंडोनेशिया और भारत प्रतिबंध पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अमेरिका ने कहा है कि वह इस मसले पर भारत जैसे देशों से बात करेगा। रिम कंपनी के अधिकारियों के अनुसार अगर निजी संचार की कानूनी समीक्षा के लिए आदलत से आदेश मिलने पर कंपनी उन्हे डाटा उपलब्ध कराती है। साथ ही यह भी कहा है कि अमेरिका मेे भी अदालत के आदेश पर ही यह सुविधा सुरक्षा एजेसियों को उपलब्ध कराती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें