लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ज्यौफ्रे बायकॉट ने ताजातरीन मैच फिक्सिंग मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आलोचना की है। बायकॉट ने एक समाचार पत्र में अपने स्तंभ में लिखा है कि आईसीसी पाकिस्तानी खिलाç़डयों से जु़डे भ्रष्टाचार के मामलों को संभालने मेें पूरी तरह नाकाम रही है। समाचार पत्र "द डेली टेलीग्राफ" के लिए लिखे गए अपने स्तंभ में बायकॉट ने यह भी लिखा है कि यह आईसीसी की नाकामी का ही नतीजा है कि पाकिस्तानी खिलाç़डयों के बार-बार मैच फिक्सिंग में शामिल होने की खबरें आती रहती हैं। बायकॉट ने लिखा है, ""यह बेहद दुख की बात है कि पाकिस्तानी खिलाç़डयों के बार-बार मैच फिक्सिंग में शामिल होने की खबरें आती रहती हैं। यह आईसीसी की नाकामी है। उसने कभी भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर आईसीसी ऎसे मामलों को संभाल नहीं सकती तो यह काम मेरे जैसे पूर्व खिलाç़डयों को सौंप दे।"" बायकॉट ने आरोपी खिलाç़डयों का बचाव करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान की सरकार की भी आलोचना की है।
बायकॉट ने लिखा है, ""पाकिस्तान को यह मान लेना चाहिए कि उसके खिल़ाडी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं। यही वक्त है कि हम सब मिलकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आंख बंद करके तूफान के गुजर जाने का इंतजार करने से कुछ नहीं होगा। आंख खुलने पर नुकसान का इंतजार करना बेवकूफी है।"" बायकॉट ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि आमेर को अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए, इससे उन्हें कम सजा मिलेगी और उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर भी खराब नहीं होगा। बकौल बायकॉट, ""आमेर ने 18 वर्ष की उम्र में सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने का रिकार्ड कायम किया है। उनका भविष्य उ”ावल है। उन्हें यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने गलती की है। इससे उन्हें हल्की सजा मिलेगी और वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जारी रख सकेंगे।""
भारत समाचार
भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही है आईसीसी : बायकॉट





















