भारत समाचार
कश्मीर में 30 हजार फर्जी सिम कार्ड, आतंकियों के हाथ

एक तरफ तो पुलिस ने नए इश्यू किए जा रहे सिम कार्ड पर नजर तेज कर दी है, तो दूसरी तरफ आतंकियों के हाथ लगे करीब तीस हजार सिम कार्ड को रद्द करने का काम शुरू किया जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टेलिकॉम विभाग ने भी अपनी तरफ से कार्रवाई तेज कर दी है। सीमा से सटे इलाकों पर खासतौर से ध्यान दिया जा रहा है। मोबाइल के रिटेरलों और डीलरों की तरफ से भेजे गए सिम सब्सक्राइब के कागजों की दुबारा से वेरिफिकेशन शुरू कर दी गई है।




















