भारत समाचार
बांग्लादेश सीरिज के लिए श्रीलंकाई टीम में कई नए चेहरे

श्रीलंकाई टीम में आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, सीनियर बल्लेबाज महेला जयवर्धन, हरफनमौला एंजलो मैथ्यूज और तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो भी नही होंगे। मध्यक्रम के बल्लेबाज चामरा सिल्वा की टीम में वापसी हुई है जबकि लेग स्पिनर मालिंगा बंडारा को भी बुलाया गया है। पंद्रह सदस्यीय टीम में सात विशेषज्ञ बल्लेबाज, दो हरफनमौला, चार तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं।



















